फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BEd exam will be held at six centers, preparations complete

छह केंद्रों पर होगी बीएड परीक्षा, तैयारियां पूरी

Thu, 05 Aug 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
BEd exam will be held at six centers, preparations complete
राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को जिले के छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 2265 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक और उड़ाका दल का गठन किया गया है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा निष्पक्ष और निर्विघ्न रुप से कराई जाएगी। कोविड-19 के बचाव नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा एक केंद्र मधुपुर में है। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर और सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। दो गज की दूरी के अनुसार बैठाने की व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले सुबह आठ बजे तक पहुंचना होगा। उधर, सात और आठ अगस्त को होने वाली टीजीटी परीक्षा के लिए राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। इन दो केंद्रों पर 2770 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 और अपराह्न ढाई से साढ़े चार के दो पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed