फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   B.Ed entrance exam: Reasoning complicated general knowledge and language questions were easy

बीएड प्रवेश परीक्षा : रीजनिंग ने उलझाया सामान्य ज्ञान-भाषा के प्रश्न रहे आसान

Mon, 02 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Reasoning complicated general knowledge and language questions were easy
जिले में तीन केंद्रों पर रविवार को यूपी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। पहली पाली में 88.50 फीसदी और दूसरी पाली मेंं 88.75 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों को रीजनिंग के सवालों ने उलझाया। सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान रहे।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज और राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज चुर्क में दो ब्लॉक (दो परीक्षा केंद्र ) बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 1235 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में पंजीकृत 1235 में से 1093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 142 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1096 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

139 गैर हाजिर रहे। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 के बीच सामान्य ज्ञान और भाषा की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक अभिरूचि परीक्षण एवं विषय योग्यता की परीक्षा हुई। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पंजीकृत 336 में से 294 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दूसरी पाली में 296 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 40 अनुपस्थित रहे। वही राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के ब्लॉक एक में पंजीकृत 450 में से 392 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थी परीक्षा दी। 58 अनुपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक बी में पंजीकृत 449 में से 407 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्राें पर केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। एआई से अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली गई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार के गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed