फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beaten up three including father and son with sticks

लाठी-डंडे से पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा

Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Beaten up three including father and son with sticks
करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पिता-पुत्र समेत तीन को पीट कर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में मंगलवार को घायल बेचू यादव (60), पत्नी मीरा (55) और पुत्र प्रदीप (18) को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल बेचू यादव के पुत्र बबलू ने बताया कि उनके पिता को 25 साल से पट्टे की जमीन मिली है, जिस पर दबंग लोग जोतने बोने नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में बेचू यादव ने थाना, तहसील समेत उच्चाधिकारियों के यहां कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बबलू ने बताया सोमवार देर शाम उनके पिता बिरजू यादव और परिवार के लोग उक्त भूमि पर जोतने बोने गए थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने फावड़े और लाठी से उनके साथ मारपीट की जिसमें बेचू, मीरा व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया बेचू यादव की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed