फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Be not negligent in disposal problems

समस्याओं के निस्तारण में न बरतें लापरवाही

Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Be not negligent in disposal problems
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को जिम्मेदारों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। 225 में  से महज 22 मामले ही मौके पर निस्तारित हो सके। 203 मामलों को डीएम ने एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने का निर्देश संबंधितों को दिया।
विज्ञापन


दुद्धी संवाददाता के मुताबिक यहां तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम जीएस प्रियदर्शी ने की। कहा कि अधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण करने में कोई लापरवाही न बरतें। शासन इसको लेकर संजिदा है। समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में करें। इस दौरान एसपी रामलाल वर्मा, सीडीओ महेंद्र सिंह और एसडीएम डा. विश्राम यादव ने समस्या सुनी। यहां कुल 83 मामले आए इनमें से आठ का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 75 मामले निस्तारित करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 सदर तहसील में एसडीएम सदर कैलाश सिंह के समक्ष 62 शिकायती पत्र आए।  इसमें से चार मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 58 मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने की हिदायत दी गई। यहां तहसीलदार योगेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार यहां तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम गिरजाशंकर सिंह ने की। यहां 80 शिकायती पत्रों में से महज दस का ही निस्तारण मौके पर हो सका। एसडीएम ने पुराने लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed