फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Be it MLA-MP or common man, law is same for all: Deputy CM

विधायक-सांसद हों या आम व्यक्ति, कानून सबके लिए समान : डिप्टी सीएम

Sat, 16 Dec 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Be it MLA-MP or common man, law is same for all: Deputy CM
सोनभद्र। किशोरी से दुष्कर्म में दोषी विधायक रामदुलार गोंड को 25 वर्ष की सजा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। आरोप सही पाए गए होंगे तो कोर्ट ने सजा सुनाई होगी। कानून सबके लिए समान है, चाहे दोषी विधायक-सांसद हों या आम व्यक्ति। अगर उपचुनाव होता है तो उसमें पार्टी पूरी तैयारी से उतरेगी।
विज्ञापन

देर शाम पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा किसी को टिकट देने से पहले हर बार जांच करती है। आगे भी उसी तरह जांच करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा की यूपी समेत पूरे देश में लहर है। अभी सोनभद्र से सटे मप्र, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनी है।
विज्ञापन

भाजपा में साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी बड़े से बड़ा सम्मान प्राप्त कर सकता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा का संगठन, सरकार और जिले का पूरा तंत्र विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने में लगा है। तकनीकी कारणों से मैं आज इस यात्रा में घोरावल नहीं पहुंच पाया। जल्द ही अलग से कार्यक्रम बनाकर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी जुड़ा है, आगे बढ़ रहा है
संसद में हुई घटना पर राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले यह बताएं कि झारखंड में उनकी पार्टी के सांसद के घर से 354 करोड़ की नकदी कहां से आई। संसद की घटना की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट जल्द आएगी। इससे पहले इस पर कुछ कहना उचित नहीं। घमंडिया गठबंधन के नेता 2024 के पहले सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे कुचक्र रचेंगे। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के बाबत उन्होंने कहा कि यूपी पहले से जुड़ा है और आगे भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed