फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Banks remained closed for the second day in protest against privatization

सोनभद्रः निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहे बैंक

Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Banks remained closed for the second day in protest against privatization
राबर्ट्सगंज में बैंक निजिकरण के विरोध में बंद पड़ा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सरकारी बैंकों के निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सभी सरकारी बैंक बंद रहे। नगर में जुलूस निकालकर बैंक कर्मियों ने प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों को बंद करा दिया। हड़ताल से बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। वहीं बैंक पहुंचे खाताधारकों को उल्टे पांव घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंककर्मी सोमवार से हड़ताल पर हैं। बैंक शाखाओं में दो दिन से ताला लटक रहा है। हड़ताल के पहले दो दिन अवकाश के चलते बैंक बंद होने से ग्राहकों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं इंडियन बैंक रॉबर्ट्सगंज मुख्य शाखा पर निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने धरना दिया। इसके बाद राबर्ट्सगंज नगर स्थित अन्य बैंक शाखाओं पर जाकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। हड़ताल पर रहे सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने राबर्ट्सगंज नगर में खुले प्राइवेट बैंकों को भी बंद करा दिया। नारेबाजी कर रहे बैंककर्मियों का कहना है कि यदि सरकारी बैंकों को निजी हाथों में बेचा गया तो कई लोगों की नौकरियां चली जाएंगी और देश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी। बैंक कर्मियों ने निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान एआईएबीओएफ के चेयरमैन प्रकाश वर्मा, किशोर कुमार सिंह, शंकर गुप्ता, अभिषेक मुखर्जी, रूमा, संजय पटेल, तनवीरुल हक, विजय शंकर, पारस नाथ राय, महेंद्र, महेश, सत्येंद्र, चुनचुन, अनिल कुमार, सुबोध दिवाकर, मनीष अग्रवाल, स्मिता अंबेश, लालिमा मंडल आदि रहे।
विज्ञापन

एटीएम खाली होने से कैश की किल्लत बढ़ी
निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से एटीएम ने भी रुपये उगलना बंद कर दिए है। इससे बाजार में कैश की किल्लत बढ़ गई है। मंगलवार को बैंक और एटीएम पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि राबर्ट्सगंज स्थित यूनियन बैंक सहित कई बैंकों के एटीएम चार दिन से बंद है। जिन बैंकों के एटीएम मंगलवार को खुले भी थे, उनसे रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed