फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bank of parked bikes flown 2.90 million

बैंक के पास खड़ी बाइक से 2.90 लाख उड़ाए 

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के अनपरा परियोजना गेस्ट हाउस मोड़ के पास शनिवार की दोपहर बैंक आफ बड़ौदा परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की खोलकर दो बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से 2.90 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के शोर मचाने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आरोपियों का पीछा करने की बजाय थाने पर फोन करने में लगे रहे। सीओ पिपरी सितांशु यादव, एसओ देवनाथ यादव ने पीड़ित, बैंक कर्मियों से पूछताछ की। बैंक के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन



डिबुलगंज निवासी व्यवसायी श्यामसुंदर गुप्ता ने दोपहर पौने बारह बजे के करीब परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सिंडीकेट बैंक से 2.90 लाख रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रुपये रखकर हाईवे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पर पहुंच गए। परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद यहां स्थित एकाउंट से भी रुपये निकालने के लिए विथड्राल फार्म भरने लगे। तभी उनकी नजर परिसर में खड़ी बाइक पर पड़ी तो देखा कि दो युवक डिग्गी खोलकर रुपये निकाल रहे हैं। शोर मचाते हुए वह बाहर दौड़े लेकिन शटर में लगे सिक्कड़ में उलझ कर गिर पड़े। जब तक उठकर बाइक के पास पहुंचते युवक अपनी बाइक से रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन



पीड़ित की मानें तो परिसर के निकासी वाले प्वाइंट पर दो सिपाही ड्यूटी पर थे लेकिन शोर मचाने के बावजूद उन्होंने आरोपियों को रोकना जरूरी नहीं समझा। अलबत्ता थाने को सूचना देने की बात कहकर फोन लगाने में लगे रहे। तब तक वहां से महज आधा किमी की दूरी पर मौजूद अनपरा थाने के सामने स्थित औड़ी मोड़ से होते हुए आरोपी निकल चुके थे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने जब नाराजगी जतानी शुरू की तो सिपाही पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। सीओ सितांशु ने पीड़ित-बैंककर्मियों, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बैंक का सीसी टीवी फुटेज खंगाला लेकिन ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। कैमरे में दो-तीन चेहरे संदिग्ध नजर आए हैं, उन्हीं को आधार बनाकर पुलिस ने छानबीन आगे बढ़ा दी है। उधर, एसओ देवनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सीओ पिपरी सितांश्‍ाु यादव का कहना है कि सिपाहियों के ड्यूटी पर तैनात रहने तथा पीड़ित के शोर मचाने के बावजूद बदमाशों द्वारा बैंक परिसर से रुपये लेकर निकलना गंभीर मामला है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों की भूमिका गड़बड़ होने की बात साबित हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed