फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ban on carrying trident, sword in Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा में त्रिशुल, तलवार लेकर चलने पर रोक

Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on carrying trident, sword in Kanwar Yatra
सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अजीरेश्वर महादेव मंदिर के समिति सदस्यों के साथ मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने सकुशल यात्रा निकाले जाने के लिए समिति के सदस्यों को निर्देश दिए। शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में त्रिशूल, तलवार लेकर चलने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। अगर किसी को लेकर चलना है तो उसके लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना आवश्यक होगा। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे लेकर चलने की छूट है, लेकिन डीजे की आवाज कम होना चाहिए। कांवड़यात्रा जिस मार्ग से गुजरेगा, उस रास्ते या सड़क किनारे मीट मांस की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ में माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर प्रत्येक सोमवार को पूरब में बकरिहवा और पश्चिम में बीजपुर में ही रोक लगाने की मांग की गई। बसों के संचालन में तेज गति पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया गया। बैठक में राजकुमार सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, गणेश शर्मा, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान पति विनोद भारती, तफ़शील शेख, मुहमद सफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed