फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Balwa case filed against 17 people in Sonbhadra

सोनभद्र में 17 लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Nov 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Balwa case filed against 17 people in Sonbhadra
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव में बृहस्पतिवार को खलिहान में धान की मड़ाई करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों तरफ के पीड़ितों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को खलिहान में धान की मड़ाई को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए थे। दोनों तरफ के घायलों ने घटना की तहरीर दी। प्रथम पक्ष से वीरेंद्र की तहरीर पर नंदलाल, धनेश, प्रेम सागर, विजय, अवधेश, सूरज, बिमलेश, दशरथ, रविंद्र के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। वादी का आरोप है कि विपक्षीगणों ने अनायास उसे, रामप्रसाद, जिउती, इंदर देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष की ऊषा के प्रार्थना पत्र पर रामप्रसाद, विनोद, भानू, जिउती, इंद्रावती, प्रतिमा, सुनीता और दीपक के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उषा का आरोप है कि विपक्षीगणों ने उसके पति समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस दोनों तरफ से दो-दो आरोपियों को पकड़ कर चालान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed