Ballia Weather: मई की शुरुआत फरवरी जैसी, पांचवीं बार अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री; सिहरन महसूस की गई
अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर महज पांच डिग्री रहा। इससे पंखे की हवा के बीच भी सिहरन महसूस की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में मई का पहला दिन फरवरी जैसा महसूस किया गया। यह पांचवां मौका है जब अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर ऐसा तापमान फरवरी में रहता है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर महज पांच डिग्री रहा। इससे पंखे की हवा के बीच भी सिहरन महसूस की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई 2021 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस गया था।
शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे गर्मी से राहत मिली। कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और अच्छा हो गया। वातावरण में नमी बढ़ गई। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन तापमान में कोई खास इजाफा नहीं हो सका। 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह रहा था। लू का सामना करना पड़ रहा था। अचानक तापमान में गिरने से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्राे. सुरेश सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम बदलेगा। तापमान बढ़ेगा। हालांकि वातारण में नमी बरकरार रहने का अनुमान है।
मई ऐसे रहा अधिकतम तापमान
तिथि अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
30 मई 2021 27.4
31 मई 2013 27.2
24 मई 2004 27.1
21 मई 2021 24.5
29 मई 2021 24.0