फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballia team reached the final after defeating Varanasi by 28 runs

Sonebhadra News: वाराणसी को 28 रन से हराकर फाइनल में पहुंची बलिया की टीम

Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ballia team reached the final after defeating Varanasi by 28 runs
नगर के हाइडिल मैदान में सोन कप अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें वाराणसी को हराकर बलिया की टीम विजेता बनी। अब बलिया का पांच फरवरी को फाइनल में डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। इसमें विशाल ने 51 गेंद पर 81 रन बनाए। दीपक पांडेय ने 39 रन बटोरे। वाराणसी टीम से गेंदबाजी करते हुए विजय यादव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की पूरी टीम 169 रनों पर ढेर हो गई। अमन ने 33 गेंद पर 48 रन बनाए। ओम ने 33 रनों का योगदान दिया। बलिया के आकाश ने चार विकेट लिए। इस प्रकार से वाराणसी को 28 रनों से हराकर बलिया ने दूसरा सेमीफाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच रहे विशाल को मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल ने पुरस्कृत किया। मैच के दौरान राजकिशोर सिंह, तपन तिवारी, राजन गुप्ता, डॉ.एचपी सिंह, वीनू पाठक, विजय श्रीवास्तव, कृषमुरारी गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।
अंपायर सुनील सिंह, अंशु चौबे, स्कोरर आयुष वर्मा, शुभाष सिंह रहे। फाइनल मैच पांच फरवरी को डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और बलिया के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed