फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Baba's bulldozer is reaching the homes of those who play

कानून से खेलने वालों के घर पहुंच रहा बाबा का बुलडोजर : ओमप्रकाश

Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Baba's bulldozer is reaching the homes of those who play
सोनभद्र। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। नारी वंदन अधिनियम को पीएम मोदी का साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि जो विपक्ष खुद इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है, वह इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान यह कदम क्यों नहीं उठाया। यूपी में कानून का राज होने का दावा करते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष को भी आड़े हाथाें लिया।
विज्ञापन

पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में पिछले छह साल से दंगे नहीं हुए। कानून व्यवस्था से जो खिलवाड़ करने की कोशिश करता है, उसके घर बाबा का बुलडोजर पहुंच जाता है।
विज्ञापन

कहा कि वर्षों तक केंद्र की कांग्रेस सत्ता में रही। सपा, बसपा ने भी उसे समर्थन दिया था। बावजूद महिला आरक्षण बिल पास करने में किसी ने ईमानदारी से कोशिश नहीं की। पीएम मोदी ने साहस भरा कदम उठाते हुए सभी के समर्थन से यह बिल पास कराया। बार-बार अलग-अलग दलों से गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि जो लोग खुद गठबंधन के मामले में सबको पीछे छोड़ चुके हों, वह हमें नसीहत क्या देंगे। सपा ने 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भी अलग-अलग दलों के साथ गठबंधन किया। सपा को यह पता है कि अकेले चुनाव में टिक नहीं पाएगी। इससे पहले स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यकर्ताओं काे संबोधित करते हुए उन्होंने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बिजली, रोजगार, शिक्षा और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर डटकर संघर्ष करने की बात कही। वहीं उन्होंने इस दौरान सरकारी जमीनों पर गरीबों को कब्जा दिलाने की बात रखी। इस दौरान जो जमीन सरकारी है वह हमारी है का नारा भी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, राजेंद्र पटेल, सोनमती, अनुराग बियार, राजकुमार धांगर, आकाश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed