फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Baba's devotees will have to give a tough test

बाबा के भक्तों को देनी होगी कठिन परीक्षा

Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Baba's devotees will have to give a tough test
घोरावल। सावन शुरू होने में अब गिनती के दिन शेष हैं। जिले में सावन के दौरान भव्य कांवड़ यात्रा निकलती है। दूरदराज से श्रद्धालु कंधे पर कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होते हैं। इस बार उन्हें जर्जर मार्ग पर चुभती गिट्टियों पर नंगे पांव चलकर मंदिर तक पहुंचने की परीक्षा से गुजरना होगा। दरअसल, शिवद्वार मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाली का शिकार है। श्रद्धालुओं में इसे लेकर खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर मंदिर में पवित्र श्रावण माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई किमी की लंबी दूरी तय कर वह बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। लाखों अन्य श्रद्धालु भी दर्शन पूजन करने यहां आते हैं। कांवड़ यात्रा दो स्थानों से होती है। पहला मिर्जापुर स्थित गंगा नदी के बरियाघाट से और दूसरा सोनभद्र के विजयगढ़ स्थित रामसरोवर से। दोनों ही रूट की सड़कों की हालत खराब है। इसकी हालत देखकर लग रहा है कि इस बार भी कांवड़ यात्रा कष्टकारी होगी। कांवड़ यात्रा के दोनों रूट पर कई जगहों पर सड़कों में गड्ढे बने हैं तो कई जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं। मिर्जापुर मार्ग पर जुड़िया व पेढ़ से घोरावल नगर में मुक्खा तिराहे तक सड़कों की स्थिति दयनीय है। राबर्ट्सगंज मार्ग पर मंडी गेट से खुटहां गांव तक बरसात में पानी भर जाता जो कांवड़ यात्रा के दृष्टिकोण से खतरनाक है। यहां बनी सीसी रोड एक साल के अंदर ही उखड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रशासन सड़कों की दुर्दशा का संज्ञान लेता है तब तक काफी देर हो जाती है। इससे कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कुछ अस्थायी व्यवस्था की जाती है। कांवड़ यात्रा व श्रावण मेला की गंभीरता को देखते हुए दीर्घकालिक नीति व योजना बनाकर उस पर अमल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed