फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   baba darbar full of pomp and show in sonbhadra devotees delighted after having darshan

Sawan 2024: बम-बम हुआ बाबा का दरबार, भोर से ही लग गई थी कांवड़ियों की कतार; दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Mon, 12 Aug 2024 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 06:22 PM IST
सार

Sonbhadra News: सावन के चौथे सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार में हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कतारबद्ध होकर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की टुकड़ी जगह-जगह तैनात रही। यहां दूर दराज से भक्त आते हैं।

विज्ञापन
baba darbar full of pomp and show in sonbhadra devotees delighted after having darshan
सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार में पूजन के लिए खड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रावण मास के चौथे सोमवार पर पांच हजार कांवड़ियों समेत 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उमामहेश्वर का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। करीब 100 डाक बम कांवड़िया भी इसमें शामिल रहे।

विज्ञापन


देर रात तक दर्शन- पूजन करने का क्रम जारी रहा। जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए विजयगढ़ के श्रीराम सरोवर व मिर्जापुर के गंगा नदी से कांवड़ में जल भरकर बड़ी संख्या में कांवड़िए रविवार दोपहर से ही तीर्थक्षेत्र में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


सोमवार की भोर में तीन बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, रामसूचित शिवराज गिरी, अजय गिरी, सतीश गिरी ने भगवान भोले शिवशंकर व माता पार्वती की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार किया। मंगला आरती और भोग अर्पित करने के बाद मंदिर के कपाट खुल गए। सबसे पहले डाक बम और बोल बम कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अन्य दर्शनार्थी भी पहुंचते रहे। लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, चौकी प्रभारी शाहिद यादव समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में लगातार चक्रमण करते रहे।

सुरक्षा को फोर्स रही तैनात
छह थानों की पुलिस, पीएसी, यातायात पुलिस, महिला पुलिस कांवड़ियों को दर्शन और पूजन में सहयोग करते रहे। आपदा मित्र दीपक मोदनवाल, दीपक गिरी, संजय मोदनवाल, आनंद कुमार, आशुतोष उमर, संजू, मोनू पांडेय, आशुतोष मोदनवाल समेत 20 से अधिक स्वयंसेवक कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।

घोरावल के दशमिहवा तालाब स्थित शिव मंदिर, थनहवा तालाब स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। उधर, रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे रौंप पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, कंडाकोट स्थित गिरिशंकर मंदिर, बरैला स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन पूजन करने पहुंचे।

भक्तों की भीड़ से यहां मेला जैसा माहौल रहा। नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित वीरेश्वर मंदिर, सोभनाथ, बाबा बैजू शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। जल एवं दूध से शिव का भक्तों ने अभिषेक किया।

51 हजार पार्थिव शिवलिंग का हुआ पूजन
नगर के जेपी न्यू कालोनी स्थित शिव मंदिर में विश्व के कल्याण की कामना के लिए आयोजक पंडित अखिल नारायण पांडेय एवं पंडित जितेन्द्र मणि पाठक की तरफ से 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक करवाया गया। 

सुबह से ही शिव मंदिर में पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूजन-अर्चन करने वालों की भीड़ लगी रहीं। मंदिर के प्रधान पुजारी पं.गायत्री प्रसाद मिश्र के आचार्यत्व में विधि विधान से पूजन हुआ। इस मौके पर सत्यम, शिवम बेटू, आशुतोष, राहुल, अमन कश्यप, अमन जायसवाल आदि व्यवस्था में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed