फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ayurveda hospital will be built in Panikap and Nadhira from 40 lakhs

चालीस लाख से पनिकप और नधिरा में बनेंगे आयुर्वेद अस्पताल

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda hospital will be built in Panikap and Nadhira from 40 lakhs
जिले के नगवां ब्लॉक के पनिकप कला और बभनी ब्लॉक के नधिरा गांव में आयुर्वेद अस्पताल खुलेगी। दोनों जगह चार-चार बेड का अस्पताल बनेगा। शासन की तरफ से दोनों जगह अस्पताल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पनिकप कला में अस्पताल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है, जबकि नधिरा में विधानसभा चुनाव बाद अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होगा। दोनों अस्पताल के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक के पनिकप कला गांव में बना आयुर्वेद अस्पताल भवन जर्जर हो गया था। इसी जर्जर भवन में डाक्टर मरीजों का उपचार करते थे। लंबे समय से अस्पताल के भवन निर्माण की मांग चल रही थी। बीते दिनों अस्पताल के भवन निर्माण के लिए शासन में भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। अस्पताल के निर्माण के लिए शासन से 20 लाख रुपये धन जारी भी कर दिया गया है। वहीं बभनी ब्लॉक के नधिरा गांव में चार बेड का आयुर्वेद अस्पताल खपरैल के मकान में लंबे समय से चल रहा है। जमीन न मिलने से भवन का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। बीते दिनों अस्पताल के निर्माण के लिए दो बिस्वा जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां भी चार बेड का अस्पताल निर्माण कराने की प्रक्रिया चल रही है। शासन से धन अभी आवंटित नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद धन मिलने पर अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां भी 20 लाख की लागत से अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। पनिकल कला और नधिरा में आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण होने से सुदूर क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक के पनिकप कला में 20 लाख की लागत से अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। चुनाव बाद बभनी ब्लॉक के नधिरा में भी अस्पताल बनना शुरू होगा। जमीन का चयन कर लिया गया है। - डॉ. राजेश सिंह चंद्रेश, चिकित्सा अधीक्षक, आयुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed