फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ax will fall on many police charges

कई थाना प्रभारियों पर गिरेगी गाज

Sat, 09 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 09 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ax will fall on many police charges
 चुर्क स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निशाने पर कई थाना प्रभारी रहे। उन्होंने बारी-बारी से इंचार्जों से अपराध पर रोक लगाने व पीड़ितों की मदद के लिए तैयार किए गए प्लान के बारे पूछताछ की। चेतावनी देते हुए कहा कि एसपी ने कहा कि अपराधियों को दबोचने में हीलाहवाली करने वालोें की थानेदारी छीन ली जाएगी। इससे लग रहा है कि जल्द कई थाना प्रभारी हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मीटिंग में पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों को दबोचने के लिए अभियान चलाया जाय। अगर कोई व्यक्ति किसी के विरूद्ध शिकायती पत्र देता है तो उसे खुद का समझ कर पुलिसकर्मी मौके पर जाकर उचित कार्रवाई करें। रात में शहर गांवों में गश्त तेजी से किया जाए। जिले में खानाबदोश को कदापि पनाह दें, क्योंकि खानाबदोश दिन में रेकी कर रात मेें चोरी समेत अन्य अपराधिक घटनाओें को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और उन्हें पकड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा एएसपी शंभूशरण यादव और रामयज्ञ यादव भी अचानक किसी थाना क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस कर्मियों के कार्यप्रणाली की जांच करेंगे और ड्यूटी से नदारद रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।कहा कि लापरवाह थाना और चौकी प्रभारियों को चिंहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में सीटी सीओ सच्चिदानंद, ओबरा सीओ प्रवीण यादव, पिपरी सीओ शीतांशु यादव, दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय, स्वाट टीम प्रभारी वीकेे सिंह, शहर कोतवाल अबरार अहमद, घोरावल कोतवाली प्रभारी रमाकांत पांडेय, करमा एसओ केडी यादव, पन्नूगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed