फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto overturned full of baraatis, one died

बरातियों से भरी आटो पलटी, एक की मौत

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned full of baraatis, one died
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर बरातियों से भरा एक आटो पलट गया। हादसे में आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे करमा थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटी की बरात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सौली गांव में जा रही थी। अभी आटो सवार बराती परासी गांव के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बेकाबू होकर आटो पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देवरी कला गांव निवासी घायल बसंतू (64), रैय्या निवासी रामनाथ (12), तरांवा निवासी बहादुर (55), सरवट निवासी सीताराम (60), कुसहरा निवासी चुलही (50) और करही निवासी सीताराम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने बसंतू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। दारोगा संजीव राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed