फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto driver's body found hanging on the noose, knee on the ground

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला ऑटो चालक का शव, घुटने जमीन पर

Fri, 12 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found hanging on the noose, knee on the ground
शक्तिनगर। यूपी के ऑटो चालक का शव मप्र में किराए के एक घर में फंदे से लटका मिला है। उसके दोनों घुटने जमीन पर थे और गले में फंदा लगा था। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित कुलडोमरी गांव के बीरनबहरा टोला निवासी सूरज कुमार तिवारी (23) पुत्र गौरीशंकर तिवारी बैढ़न के बलियरी क्षेत्र में किराया का कमरा लेकर रहता था। वह ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार को सूरज का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधनमुक्त कराकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में मौके की स्थिति देख मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पिता गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर रात बेटे की हत्या कर दी गई है। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसके दोनों पैर जमीन पर हैं। इस संबंध में बैढ़न कोतवाली के निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं और आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed