फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Audio of asking for money for caesarean delivery goes viral

सिजेरियन प्रसव के लिए रुपये मांगने का ऑडियो वायरल

Tue, 22 Mar 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Audio of asking for money for caesarean delivery goes viral
सोनभद्र। जिला संयुक्त अस्पताल में दुर्व्यवस्था थमने का नाम नहीं ले रही। कर्मचारियों की मनमानी और बाहर की दवा लिखने का मामला सामने आने के बाद अब डिलिवरी के लिए रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो अस्पताल की ही महिला चिकित्सक का बताया जा रहा है। ऑडियो का हवाला देते हुए कांग्रेसियों ने सीएमएस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में जिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक की ओर से सिजेरियन प्रसव के बदले आठ हजार रुपये मांगने का आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि इस धनराशि में कई अन्य लोगों का भी हिस्सा है। ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है। कांग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच करा कर जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed