{"_id":"69c819ab11a4d8504e0b4d24","slug":"attempting-to-transport-300-liters-of-diesel-to-bihar-one-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144014-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिहार ले जा रहा था 300 लीटर डीजल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिहार ले जा रहा था 300 लीटर डीजल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस ने शनिवार को 300 लीटर डीजल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 50-50 लीटर के गैलन में डीजल लेकर वह बिहार जा रहा था। वहां इसकी ऊंचे दाम पर बिक्री की जानी थी। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पंप संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
तेल कंपनियों की ओर से एडवांस भुगतान की व्यवस्था के चलते पिछले कुछ दिनों से जिले में डीजल-पेट्रोल को लेकर दिक्कतें आई हैं। समय से भुगतान न पहुंचने के कारण पंपों पर तेल नहीं पहुंच पा रहा है। कई जिलों में किल्लत की अफवाहों के चलते भी लोग डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। इसका भंडारण भी किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए गैलन, ड्रम में तेल बिक्री करने का सख्त निर्देश है। बावजूद अधिक मुनाफे की चाह में नियमों की अनदेखी की जा रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रायपुर पुलिस ने खलियारी के पास से 300 लीटर डीजल की खेप बरामद की।
यह डीजल 50-50 लीटर के छह गैलन में रखकर टेंपो से बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी हीरालाल को भी पकड़ा। वह यूपी से डीजल ले जाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचता था। रायपुर एसओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस खेल में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।