फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on auto driver with sharp weapon

धारदार हथियार से ऑटो चालक पर हमला

Thu, 06 Oct 2022 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Attack on auto driver with sharp weapon
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में बुधवार को धारदार हथियार से दो लोगों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी आकाश कुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी छपका थाना राबर्ट्सगंज ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बुधवार की दोपहर बाद ऑटो लेकर जिला अस्पताल से सवारी लेकर राबर्ट्सगंज जा रहा था। कलेक्ट्रेट गेट के समीप स्थित एक ढाबा के पास सवारी उतारने लगा, उसी समय अनुज कुमार उर्फ कमलेश कुमार और अभिषेक कुमार पुत्रगण राजा राम निवासी छपका पहुंच कर उसे मारने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि दोनों ने धारदार हथियार से वार कर दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed