{"_id":"5ebfe7588ebc3e90ac765bee","slug":"attack-by-axe-on-youth-in-sonebhadra-sonbhadra-news-vns525166696","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, रिफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, रिफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में शुक्रवार की रात्रि एक युवक को तीन युवकों ने गोलबंद होकर लाठी से मारा पीटा और कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
पीड़ित के मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक घायल उमेश कुमार (30) पुत्र रामप्रसाद यादव को गांव के ही तीन लोगों ने गोलबंद होकर पीटा। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई प्रहार किये। इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मां शांति देवी के तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना किन कारणों से हुई इसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद ही खुलासा हो सकेगा।