फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ATM closing, the workers blew the effigy

एटीएम बंद, सपाजनों ने फूंका पुतला

Mon, 16 Apr 2018 12:03 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Mon, 16 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
ATM closing, the workers blew the effigy
राबर्ट्सगंज में बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : सोनभद्र
एटीएम से रुपये न निकलने से नाराज सपाइयों ने रविवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के समीप  बैंक प्रबंधकों का पुतला फूंका। उन्होंने समस्त एटीएम को चालू करने की मांग की। चेताया कि जनहित की समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बैंक प्रबंधकों के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राबर्ट्सगंज मेें दो दिनों से अधिकांश एटीएम बंद पड़े है। इससे आम जनमानस को परेशानी हो रही है। रुपये निकालने के लिए लोग इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर लगा रहे है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और रमेश यादव ने कहा कि एटीएम में रुपये न होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन


बावजूद इसके जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुन्ना कुशवाहा, सोनू अग्रहरि, मोहन भारती और राकेश ने कहा कि तत्काल सभी एटीएम को चालू किया जाए। सूरज, जुनैद अंसारी, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed