फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ATEWA protests by burning copies of PFRDA Act

अटेवा ने पीएफआरडीए एक्ट की प्रतियां जलाकर किया विरोध

Thu, 01 Apr 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
ATEWA protests by burning copies of PFRDA Act
सोनभद्र। अटेवा (आल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नई पेंशन योजना लागू करने का विरोध किया और पीएफआरडीए एक्ट (पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथारिटी) की प्रतियां भी जलाईं। इसके अलावा शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर एक अप्रैल को काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि सांसद, विधायक चार-चार पेंशन ले रहे हैं जबकि देश के शिक्षक, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन स्कीम योजना लागू की गई है जो कि उनके साथ अन्याय है। शिक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि आखिर हमारा बुढ़ापा शेयर बाजार के हवाले क्यों सौंपा जा रहा है। उमा सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा राममूर्ति, जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, रमेश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद आनंद, उमाशंकर, अजय गुप्ता, राजकुमार सोनकर, अमिय सिंह विनोद मौजूद रहे। उधर अटेवा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों ने एनपीएस का पुरजोर विरोध किया है। मातृ शक्ति बहनों ने भी एनपीएस के विरोध में बृहस्पतिवार को काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed