फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ATEWA made strategy to strengthen the organization

अटेवा ने संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति

Wed, 13 Jul 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
ATEWA made strategy to strengthen the organization
राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को अटेवा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला संयोजक राजकुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार के उद्देश्य से राजेश कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी व ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश कुमार मनोनीत किया गया। सर्वसम्मति से अटेवा सदस्यता अभियान, एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो जागरुकता अभियान चलाने, जिला मुख्यालय पर वृद्धों/पेंशनर्स का सम्मान करने के कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि सभी से ब्लॉक व जिले में नई ऊर्जा के साथ ब्लॉकों में बैठक कर संगठन का विस्तार करने की जरूरत है। संगठन मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 को पेंशनरों/वृद्धों का सम्मान किया जायेगा। जिला प्रवक्ता प्रभाशंकर मिश्र ने कहा कि हमें लगातार सक्रिय रहकर अपने ब्लॉक और जिला टीम का पुनर्गठन करते हुए मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन विस्तार किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि अटेवा का सदस्यता अभियान 15 जुलाई से 15 सितंबर 2022 तक चलाया जायेगा। जिला संयोजक राजकुमार मौर्य, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता प्रभाशंकर मिश्र, सर्वेश तिवारी, रामनिवास शर्मा, उमा सिंह पटेल, प्रवीण सिंह, प्रवीण पटेल, शंकर सिंह, अक्षयबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed