फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Atal Residential School's entrance examination will be held at four centers of the division.

Sonebhadra News: मंडल के चार केंद्रों पर होगी अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Atal Residential School's entrance examination will be held at four centers of the division.
सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए मंडल के चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। सोनभद्र में दो और मिर्जापुर तथा भदोही जनपद में एक-एक विद्यालय में 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 483 विद्यार्थी तथा कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 293 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मंडल ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 1178 आवेदन आए थे। इसमें भदोही से 254, मिर्जापुर से 324 और सोनभद्र से 600 आवेदन हुए थे। सत्यापन के दौरान भदोही में 234, मिर्जापुर में 191 और सोनभद्र में 279 अभ्यर्थी अपात्र मिले हैं। इस तरह से अटल आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में भदोही जनपद से 20, मिर्जापुर से 133 और सोनभद्र से 330 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस तरह से कक्षा छह में कुल 483 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कुल 933 आवेदन आए थे। इसमें भदोही जनपद से 245, मिर्जापुर से 302 और सोनभद्र के 386 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सत्यापन के दौरान भदोही में 28, मिर्जापुर में 89 और सोनभद्र में 176 छात्र-छात्राएं पात्र मिले हैं। इस तरह से कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कुल 293 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो सोनभद्र में है तथा मिर्जापुर व भदोही में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में 140 तथा कक्षा नौ में भी 140 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में 70 छात्र व 70 छात्रा का प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन

----
ये विद्यालय बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
चोपन ब्लॉक के गुरमुरा में संचालित मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सोनभद्र में दो राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। भदोही जनपद में विभूति नरायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को तथा मिर्जापुर जनपद में एएसजे इंटर कॉलेज रमईपट्टी मिर्जापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
अटल आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 फरवरी को मंडल के चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होनी है। दो परीक्षा केंद्र सोनभद्र में और मिर्जापुर व भदोही में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। - पंकज राणा, उपश्रमायुक्त-पिपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed