फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assistant teacher absent, register missing, salary of four teachers stopped

बीएसए ने किया निरीक्षण, चार शिक्षकों को वेतन रोका

Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher absent, register missing, salary of four teachers stopped
दुद्घी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल का निरीक्षण करते बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को दुद्धी ब्लॉक के सात प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले तो कहीं रजिस्टर गायब रहा। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक प्रधानाध्यापक और तीन सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया। चेताया कि विद्यालय में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए शनिवार को दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल, कंपोजिट विद्यालय खोखा, कंपोजिट विद्यालय दुम्हान, कंपोजिट विद्यालय कादल, प्राथमिक विद्यालय झारोकला और उच्च प्राथमिक विद्यालय झारोकला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कायाकल्प अभियान के तहत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय, हैंडवाश, टेबल मेज आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय दुमहान की सहायक अध्यापिका वर्षा सिंह, कंपोजिट विद्यालय कादल की सहायक अध्यापक रीता देवी व सत्यप्रकाश अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने तीनों का वेतन अवरुद्ध कर दिया। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक बीपी मेहता उच्च प्राथमिक विद्यालय झारोकला कंपोजिट ग्रांट का व्यय पंजिका, स्टॉक पाजिका न दिखाने, विद्यालय की रंगाई पुताई ठीक से न कराने, कक्षा कक्ष की सफाई न कराने तथा विद्यालय की व्यवस्था ठीक न कर कंपोजिट ग्रांट का अपव्यय करने के आरोप में वेतन रोक दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह में विद्यालय की व्यवस्था सुधार कर फोटोग्राफ तथा व्यय, स्टॉक पंजिका दिखाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed