फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Assigning tricks to fire

आग से बचाव करने के बताए गुर

Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Assigning tricks to fire
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और डीएवी बीना में शुक्रवार को सीआईएसएफ की अग्निशमन यूनिट की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।
सरस्वती विद्या मंदिर में इंस्पेक्टर विजय बहादुर यादव ने कहा कि घर में वस्तुओं को व्यवस्थित तरीके से उचित स्थान पर रखकर आग से सुरक्षा की जा सकती है।

प्रामाणिक विद्युत उपकरणों का ही घरों में प्रयोग करना चाहिए। हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह, राजपुरोहित, विवेकानंद सिंह, एसएस रावत ने अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। इस दौरान सुरक्षित जीवन शैली और प्रामाणिक विद्युत उपकरणों के प्रयोग पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर विक्रमा राम, अनिल कुमार राव, अशोक सिंह, नरेंद्रभूषण शुक्ल, दिनेश पांडेय, तहसीलदार सिंह, गिरीश नारायण सिंह, आनंद देव दुबे आदि मौजूद रहे।


इसी तरह बीना में भी विद्यार्थियों और छात्रों को अग्निशमन की जानकारी दी गई। निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा ने आग से बचाव की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह ने जागरूक करने को प्रेरित किया।

अंत में युवा तुर्क कहे जाने वाले पूर्व पीएम चंद्रशेखर का स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की सीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed