{"_id":"5b16ca774f1c1ba36e8b66fe","slug":"asha-did-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन
sonebhadra news
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
आशा ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के समर्थन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप मेें कार्यकर्त्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाले वाले से पैदल डीएम कार्यालय पहुंची। प्रदेश सरकार पर जायज मांगों को पूर्ण न करने का आरोप मढ़ा। वक्ताओं ने कहा कि एक जून से वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा बहुंए धरना-प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूर्ण करने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया। शीघ्र मांगें पूर्ण न होने पर छह जून को राबर्ट्सगंज नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप स्थित तालाब में जल दाह करने के लिए विवश होंगी। जिलाध्यक्ष मंजूलता मौर्य, जिला महामंत्री जानकी देवी, माया देवी, सावित्री पाठक, संगीता, चंदा, ममता, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन