फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As shown through Ardhanarishvara

भरतनाट्यम में दिखाया अर्धनारीश्वर स्वरूप

Sat, 25 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 25 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
As shown through Ardhanarishvara
डाला अचलेश्वर महादेव मंदिर में भरत नाट्यम प्रस्तुत करतीं वाराणसी की अन्नया त्रिपाठी।

विज्ञापन
डाला। अचलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर फाउंडेशन की ओर से 24 घंटे रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शाम को भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति हुई। इसमें अनन्या त्रिपाठी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का आरंभ मंहत मुरली तिवारी, हनुमान पांडे, विजयानंद तिवारी, सुधीर मिश्रा व नरसिंह तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रौद्योगिक संस्थान की डांस कोच अनन्या त्रिपाठी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने सर्वप्रथम गणेश स्तुति, तिषचायु में अलारिपु से नृत्य प्रस्तुति की। इसके बाद अनन्या ने भगवान भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर रूप दिखाया व कृष्ण का अष्टपदी रूपक ताल में एवं हिंडोल तिल्लाना, खंडचायु के धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाउंडेशन के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से समाज में शास्त्रीय एवं लोककलाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहा है। इसलिए फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम व बच्चों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करता है ताकि आने वाली पीढ़ी इन कलाओं से जुड़कर अपना आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास कर सके। संचालन जया तिवारी ने किया। इस मौके पर राहुल चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, सुक्खू यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed