फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrested for raping teacher by falling in love trap

प्रेम जाल में फंसाकर शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for raping teacher by falling in love trap
शादी का झांसा देकर एक एनजीओ में बतौर शिक्षक कार्य कर रही युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सदर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौके पास फोर्स के साथ घेराबंदी कर क्राइम इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती एक एनजीओ में शिक्षक के पद पर वर्ष 2020 से कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि उसी संस्थान में सीनियर पद पर कार्यरत करमा थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर गलत ढंग से संबंध बनाया और उसकी अश्लील फोटो भी बना ली। वह अपने सीनियर से जब शादी की बात करती तो वह बहाना बनाते हुए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं छह जून की रात करीब एक बजे वह उसके घर में घुस आया और एसिड शरीर पर फेंकने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने बताया कि शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरज पटेल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed