फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrangements will be made to rehabilitate beggary children

भिक्षाटन करने वाले बच्चों के पुनर्वास की होगी व्यवस्था

Sun, 23 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made to rehabilitate beggary children
जिले में सड़कों पर रहने एवं भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। अभियान चलाकर बाल संरक्षण समेत अन्य इकाइयां ऐसे बच्चों को चिन्हित कर रही हैं। उन्हें पांच फरवरी तक सूचनाएं स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव अनीता सी मेश्राम ने समस्त अध्यक्ष बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपद में ऐसे बच्चों का चिन्हांकन करें जो सड़कों के किनारे रहते एवं घूमते हैं। जिनके अभिभावक नहीं हैं और अगर हैं भी तो किस कारण बच्चे सड़क पर घूम रहे हैं, बच्चे से उसकी परेशानी एवं पता अभिभावक के बारे में अवश्य पूछें। सही जानकारी न मिल पाने की स्थिति में सीडब्ल्यूसी को भेज दें। चिन्हांकन के बाद बच्चों का डाटा तैयार करें। बच्चों के विवरण की पहचान, बच्चे की सामाजिक पृष्टभूमि, बच्चे की व्यक्तिगत देखरेख योजना, बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी के आदेश को अपलोड किया जाना है। इसके अलावा जिन योजनाओं व लाभों को बच्चे परिवार या अभिभावक से जोड़ा जाना आदि की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण देव पांडेय ने बताया कि मानव तस्कर इकाई, बाल संरक्षण इकाई, किशोर पुलिस इकाई और श्रम विभाग सड़कों के किनारे रहने, घूमने और भिक्षाटन करने वाले बच्चों को चिन्हित कर रहा है। डोर-टू-डोर अभियान चलाकर चिन्हिकरण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि पांच फरवरी तक बच्चों का चिन्हाकंन कर सूचना राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग द्वारा विकसित बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed