फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   arested

वन दरोगा को असलहा सटाने के आरोप में सात गिरफ्तार.

Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
arested
सलखन। वन दरोगा को असलहा सटाकर दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में चोपन थाने की पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ज्ञात हो, अवैध बालू खनन व परिवहन रोकने पर कुछ दिन पहले वन दरोगा को असलहा सटाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। डीएफओ व एसपी के बीच हुई बातचीत के बाद वन दरोगा की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर चोपन थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि वन दरोगा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में सभी सात आरोपियों को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों में पटवध निवासी सूरज पांडेय, आलोक, शिवशंकर जायसवाल, संदीप दुबे, बृजेश पांडेय, मंगल चेरो व नंदू चेरो शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed