फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Area from Chopan Tiraha to Agori Khas Chaura became No Parking Zone

चोपन तिराहा से अगोरी खास चौरा तक का क्षेत्र नो पार्किंग जोन

Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Area from Chopan Tiraha to Agori Khas Chaura became No Parking Zone
बालू लदे ट्रकों के कारण रोजाना लग रहे जाम के मद्देनजर डीएम ने चोपन तिराहा से अगोरी खास चौरा तक के समूचे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। डीएम टीके शिबू ने इन इलाकों में खनिज लदे वाहनों की पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खनिज सामग्री लेकर परिवहन करने वाले बड़े वाहनों को जांच से बचने के लिए चोपन तिराहा से अगोरी खास चौरा तक सड़क के किनारे दोनों तरफ खड़ा कर दिया जाता है। इससे अन्य वाहनों के आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। आए दिन जाम के कारण हादसे भी हो रहे हैं। इसके विरोध में लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। ओवरलोड वाहनोें की पार्किंग को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से उनका विवाद भी होता रहा है। ऐसे बड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न होने से ओवरलोड व बिना ई-एमएम-11 के परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच प्रभावित हो रही है। सामान्य यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। इसके मद्देनजर चोपन तिराहा से अगोरी खास चौरा तक के संपूर्ण क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित करते हुए ऐसे वाहनों को खड़ा किया जाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed