फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apna Dal's district president filed a case against eight

अपना दल के जिलाध्यक्ष ने आठ के खिलाफ दर्ज कराया केस

Tue, 01 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal's district president filed a case against eight
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हुई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के कूसी गांव निवासी व अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की तहरीर पर अमरनाथ मौर्या, गीता, पंकज, जितेंद्र, मनोज कुमार सोनी निवासी कम्हारडीह, राजकुमार मौर्या निवासी मसीआदिनाथ, श्यामजी मौर्या व विजेंद्र मौर्या निवासी बहुअरा के विरुद्ध गबन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि आरोपी अमरनाथ का लड़का सत्येंद्र कुमार मौर्या उनके यहां पोलट्री फार्म में काम करता था। 21 मई 2020 को कई मजदूरों के साथ सत्येंद्र पोलट्री फार्म पर काम करने के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गया। उन्होंने सत्येंद्र के भाई पंकज मौर्या के मोबाइल पर सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने इलाज के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ दिन बाद अमरनाथ एक राय होकर उनके घर पहुंच कर कई लोगों के सामने धमकी देने लगे कि 10 लाख रूपये दो नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा देंगे। जबकि उन्होंने आर्थिक सहयोग के रूप में मृतक के परिवार के लोगों को 8.5 लाख रूपये दिये थे। इसके बाद भी अमरनाथ समेत अन्य लोग उनसे 12 लाख रूपये और मांगने लगे। न देने पर मुझ पर और परिवार को लोगों पर हत्या का झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भेजवाने और प्रार्थी की हत्या करने की धमकी देने लगे। उन्होंने रुपया देने से साफ मना कर दिया तो अमरनाथ व अन्य ने हमारे व हमारे बच्चे के विरुद्ध झूठा मुकदमा लिखवा दिया। सब इंस्पेक्टर गोपाल सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed