{"_id":"5953eae84f1c1b0f108b481d","slug":"anupra-s-third-and-fourth-unit-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की तीसरी और चौथी इकाई हुई ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की तीसरी और चौथी इकाई हुई ट्रिप
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना की बुुधवार को वेयरिंग में दिक्कत के चलते 210 मेगावाट वाली तीसरी और ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते पांच सौ मेगावाट वाली चौथी इकाई ट्रिप कर गई। इससे सात सौ मेगावाट तक उत्पादन प्रभावित होने से हड़कंप मच गया। अनपरा की पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं और लैंको की छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई बंद होने से पहले से ग्यारह सौ मेगावाट उत्पादन प्रभावित है।
जीएम एके सिंह ने बताया कि तीसरी इकाई को देर रात तक उत्पादन पर लेने का प्रयास जारी है। वहीं पांच सौ मेगावाट वाली चौथी इकाई को उत्पादन पर आने में दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। बता दें कि अनपरा और लैंको दोनों परियोजना की बिजली काफी सस्ती है। यहीं कारण है कि यहां की बिजली की हमेशा मांग बनी रहती है। यहां की दो इकाइयां बंद होने के कारण पहले से ग्यारह सौ मेगावाट सस्ती बिजली की उपलब्धता प्रभावित बनी हुई थी। बुधवार की शाम दो इकाइयां बंद होने से सीधे सात सौ मेगावाट तक उत्पादन और लुढ़क गया। इसके चलते सिस्टम कंट्रोल को महंगी बिजली खरीदकर हालात संभालने पड़े।