फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Answer from the administrative officer who massaged

मालिश कराने वाले प्रशासनिक अफसर से जवाब तलब

Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Answer from the administrative officer who massaged
सोनभद्र। आसनडीह बार्डर पर ड्यूटी में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी शरीर की मालिश कराने के मामले की जांच शुरू हो गई है। डीएम एस. राजलिंगम ने संबंधित अधिकारी से मौखिक पूछताछ की है। डीएम ने मुताबिक अधिकारी ने बताया है कि उन्हें कंधे में दर्द होता है। इसका उपचार जिला अस्पताल से करा रहे हैं। उन्होंने उपचार से जुड़ी पर्ची भी भेजा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़-यूपी के आसनडीह सीमा पर प्रवासियों की सेवा में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। प्रवासी मजदूरों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसलिए तैनात किये गए अधिकारी अपने शरीर की मालिश कराने देखे गए। इस पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। रविवार को डीएम ने बताया कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से ड्यूटी समय में शरीर मालिश कराने के बारे में पूछताछ की जा रही है। मौखिक रूप से पूछे जाने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी दिया है कि उनके कंधे में दर्द होता है। इसका वे पिछले काफी समय से जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल में उपचार कराने की पर्ची भी भेजा है। डीएम ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed