फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara two, started production from a unit of Lanco

अनपरा की दो, लैंको की एक इकाई से उत्पादन शुरू

Thu, 25 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 25 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश थमने के बाद कोयला आपूर्ति में हुए सुधार का असर बिजली परियोजनाओं में दिखने लगा है। लैंको की छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई जहां बुधवार रात उत्पादन पर ले ली गई। वहीं अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली तीसरी और अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई को गुरुवार को लाइटअप कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। शुक्रवार से इन इकाइयों से बेजतर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


लगातार बारिश के चलते कोयले का गीलापन और कोयला आपूर्ति में आई कमी ने बिजलीघरों में हायतौबा की स्थिति पैदा कर दी पथी। अनपरा परियोजना को जहां 210 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाइयों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा था।   वहीं तकनीकी कारणों से ट्रिप हुई छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई को भी प्रबंधन कोयला आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही उत्पादन पर लेना चाह रही           थी। इधर दो-तीन दिन से थमी बारिश और आपूर्ति में धीरे-धीरे होते सुधार को देखते हुए लैंको ने बुधवार की रात और अनपरा परियोजना प्रबंधन ने गुुरुवार को दो इकाई को उत्पादन पर ले लिया।
विज्ञापन


अभी अनपरा की 210 मेगावाट वाली पहली और अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई बंद पड़ी है। इन दोनों इकाइयों को भी जल्द लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, सीजीएमो इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि कोयला आपूर्ति कुछ सुधरी है, इसको देखते हुए दो इकाइयों को उत्पादन पर लिया गया है। शेष दो इकाइयों को भी जल्द उत्पादन पर ले लिया जाएगा। कोयला आपूर्ति में सुधार के बाद इकाइयों से बेहतर उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed