फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara sixth, seventh unit began production

अनपरा की छठी, सातवीं इकाई से उत्पादन शुरू

Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Anpara sixth, seventh unit began production
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
राज्य सेक्टर की 2630 मेगावाट वाली सबसे बड़ी परियोजना अनपरा की पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई शुक्रवार सुबह उत्पादन पर आ गई। तकनीकी कारणों से गुरुवार को बंद हुई छठवीं इकाई को भी उत्पादन पर ले लिया गया। शाम तक दोनों इकाइयों से 200-200 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। देर रात तक दोनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन



 अनपरा की सातवीं इकाई को सप्ताह भर पूर्व कोयला संकट के चलते बंद करना पड़ा था। इसके बाद कुछ दिक्कत के चलते इकाई को अनुरक्षण पर ले लिया गया। गुरुवार को इस इकाई को लाइटअप कर शुक्रवार को उत्पादन पर ले लिया गया। उधर, गुरुवार की शाम तकनीकी दिक्कत के चलते बंद हुई छठवीं इकाई को भी इस इकाई के साथ ही उत्पादन पर ले लिया गया। अब परियोजना का उत्पादन बढ़कर 1800 मेगावाट पहुंच गया। दो माह के भीतर परियोजना का अब तक यह सर्वाधिक उत्पादन है। शनिवार को छठीं, सातवीं इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने के बाद परियोजना का उत्पादन बढ़कर 2300 से 2400 मेगावाट के करीब पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



अब सिर्फ 210 मेगावाट की तीसरी इकाई वार्षिक अनुरक्षण पर होने के कारण बंद है। इसको भी जल्द उत्पादन पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, ऊर्जांचल में लगभग रोजाना बारिश के चलते एनसीएल में कोयला उत्पादन        को लेकर अभी भी दिक्कत बनी है। इसके चलते गुरुवार को अनपरा को महज 25 हजार टन कोयला ही मिल पाया। अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी का कहना है        कि पर्याप्त कोयला उपलब्धता के साथ बेहतर उत्पादन को लेकर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed