फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's third unit shut down for 10 days

अनपरा की तीसरी इकाई 10 दिन के लिए शट डाउन

Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Anpara's third unit shut down for 10 days
बीटीएल के कारण सोमवार देर रात ट्रिप हुई अनपरा परियोजना की तीसरी इकाई को आवश्यक अनुरक्षण के लिए 10 दिनों के लिए शट डाउन ले लिया गया है। बीटीएल के ही कारण बंद हुई लैंको परियोजना की दूसरी इकाई को बुधवार से लोड पर लाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना प्रबंधन के अनुसार टरबाइन में वाइब्रेशन की समस्या के कारण 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को 20 मार्च रात 12 बजे शट डाउन लेने की शीर्ष प्रबंधन से अनुमति प्राप्त हुई थी। इसी बीच ब्वायलर ट्यूब लीकेज (बीटीएल) के कारण निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट की दूसरी इकाई ट्रिप हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग में वृद्धि को देखते हुए उत्पादन निगम प्रबंधन ने तीसरी इकाई को दो दिन बाद शट डाउन लेने का निर्देश दिया। तभी सोमवार रात 11.14 बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण 210 मेगावाट की तीसरी इकाई ट्रिप हो गई। प्रबंधन के अनुसार अब इस इकाई को टरबाइन अनुरक्षण के बाद ही लाइटअप किया जाएगा। उधर लैंको परियोजना प्रबंधन के अनुसार दूसरी इकाई का अनुरक्षण कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार रात 12 बजे इकाई को लाइटअप किया जाएगा। बुधवार सुबह से विद्युत उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बढ़ रही बिजली की मांग
गर्मी व उमस में वृद्धि के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार के 20379 मेगावाट के सापेक्ष मंगलवार सुबह तक सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 20885 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग में भी बढ़ोतरी देखी गई। मौसम के मिजाज को देखते हुए मांग में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed