फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara's seventh unit closed due to technical fault

तकनीकी खराबी से अनपरा की सातवीं इकाई बंद

Wed, 08 Sep 2021 05:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Anpara's seventh unit closed due to technical fault
ब्वायलर फ्री पंप में खराबी के कारण बुधवार की सुबह अनपरा परियोजना की सातवीं इकाई सुबह 5:24 बजे 500 मेगावाट की सातवीं इकाई ट्रिप कर गई। सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि इकाई का अनुरक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। तीन दिनों में इकाई को लोड पर ले लिया जाएगा। उन्होंने बीटीएल के कारण बंद हुई 210 मेगावाट की पहली इकाई को रात में उत्पादनरत कर लेने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि रात में 9:28 बजे सातवीं इकाई ने फुल लोड अर्जित करने में सफलता पाई थी। इकाई से उस समय रिकार्ड 503 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। बहरहाल बुधवार को परियोजना की सात में से महज चार इकाईयों से उत्पादन होने के कारण परियोजना के साथ निगम के उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अनपरा परियोजना से स्थापित क्षमता 2630 मेगावाट के सापेक्ष महज 1241 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इससे निगम का उत्पादन भी लुढ़ककर 2701 मेगावाट पहुंच गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट से बिजली की मांग में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 22081 मेगावाट दर्ज किया गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed