फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D-Unnao transmission line charges

अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन हुआ चार्ज

Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anpara D-Unnao transmission line charges
अनपरा। आखिरकार अभियंताओं के अथक प्रयास के कारण एक दशक बाद दीपावली के दो दिन पूर्व प्रदेश को 765 केवी के नए पारेषण लाइन का सौगात मिल पाया है। सोमवार शाम अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन को आवश्यक टेस्टिंग के बाद अभियंताओं ने सफलता पूर्वक चार्ज करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

एक हजार मेगावाट क्षमता की अनपरा डी परियोजना से उत्पादित बिजली को सफलता पूर्वक प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने के लिए विद्युत पारेषण निगम ने वर्ष 2010 में 765 केवी की अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन का निर्माण शुरू किया गया। बीच में कई अड़चनों के कारण पारेषण लाइन का निर्माण लगातार विलंबित होता गया। विद्युत पारेषण मंडल सोनभद्र के अधिशासी अभियंता अशोक मौर्या ने बताया कि सोमवार शाम 4.42 बजे पारेषण लाइन को सफलता पूर्वक चार्ज कर लिया गया है। पारेषण लाइन के चार्ज होते ही अभियंताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनपरा से अब चार पारेषण लाइनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बिजली की आपूर्ति की जाने का मार्ग सुगम हो पाएगा। विद्युत अभियंताओं के साथ प्रदेश की आम जनता को भी इस पारेषण लाइन के चार्ज होने का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed