फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D electricity to March

अनपरा डी से मार्च तक बिजली

Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anpara D electricity to March
राज्य उत्पादन निगम के एमडी एपी मिश्र ने कहा कि अनपरा डी से इस गर्मी में राहत मिलेगी। पूरी उम्मीद है किे मार्च अंत तक सूबे को 1000 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल उत्पादन पर ली गई दूसरी (अनपरा की सातवीं) इकाई को पांच मार्च तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर ले लिया जाएगा। इसके बाद इसे वाणिज्यिक उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



एमडी ने बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे विदेशी अतिथि गृह में बातचीत में कहा कि ब्वॉयलर में दिक्कत के चलते अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली पहली (अनपरा की छठीं) इकाई को अब तक वाणिज्यिक उत्पादन पर नहीं लिया जा सका है। इसे हर हाल में 14 मार्च तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर ले लेंगे।
विज्ञापन



पूरी उम्मीद है कि मार्च अंत तक दोनों इकाइयों से बिजली सूबे को मिलनी शुरू हो जाएगी। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार की तपिश में अनपरा डी से पैदा होने वाली एक हजार मेगावाट बिजली बड़ी राहत देगी। इससे पहले उन्होंने अनपरा डी में चल रहे कार्यों और उत्पादन पर ली गई इकाई से उत्पादन की स्थिति जानी। भेल व परियोजना अधिकारियों दोनों इकाइयों से जल्द से जल्द वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर निदेशक परियोजना आरके त्रिवेदी, राज्य उत्पादन निगम के ऊर्जा सलाहकार एससी राय, सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी, जीएम एके सिंह, भेल के अनपरा डी निर्माण प्रबंधक आरके श्रीवास्तव, अनपरा डी के अधीक्षण अभियंता चंडी प्रसाद मिश्र, सिविल एक्सईएन एके राय  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed