{"_id":"6ade469886a395b7da0372e5","slug":"annual-parish-grand-procession-concludes-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-155306-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा संपन्न
विज्ञापन
दुद्धी में निकली माता मरियम का पालकी में जुलूस-संवाद
दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृपाओं की माता चर्च में चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को संपन्न हुआ। शोभायात्रा फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में निकली।
आध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर विपिन, अनिल, लिमा रोस के द्वारा किया गया। कृपाओं की माता चर्च दुद्धी रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है। जो मां मरियम को समर्पित है। रविवार को माता को पालकी में सजा कर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तीर्थयात्रियों ने भाग लिया।
यह शोभायात्रा माता चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से कलकलीबहरा, रामनगर, म्योरपुर बस स्टैंड होते बढ़नीनाला होकर पुनः चर्च पहुंच कर शोभायात्रा समाप्त हो गई। मुख्य इलाहाबाद धर्मप्रांत के प्रशासक फादर डॉ लुईस मसकरेहन्स ने कार्यक्रम को संपन्न कराई। मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज मिन्स, फादर वलेरियन डिसूजा, अनूप मसीह, पवन मसीह आदि मौजूद रहे।