सोनभद्र। कोविड 19 टीकाकरण में महिला कर्मचारियों का उत्पीड़न करने एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन ड्यूटी कराए जाने के विरोध में रविवार को कार्य बहिष्कार करते हुए एएनएम सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दी और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की। दुद्धी में भी एएनएम ने प्रदर्शन करते हुए सीएमओ को मांग पत्र प्रेषित की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। एएनएम का कहना है कि जिले की सभी एएनएम को वर्तमान में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कोविड-19 और आरआई टीकाकरण करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से कोई अतिरिक्त देय भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिन कार्य न कराया जाए। कोविड वैक्सीनेशन शासन द्वारा स्वीकृत कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। धरना प्रदर्शन में गीता देवी, अंजली सिंह, सुनीता कुमारी, उषा देवी, उर्मिला देवी, माधुरी, अल्का कुशवाहा, नशीम बेगम, आरती, पूजा सिंह, प्रीति गुप्ता, सरोज यादव, माधुरी देवी, उर्मिला जायसवाल, उषा देवी, उर्मिला, इंदू सिंह, विमला देवी, शर्णिमा शर्मा, प्रीती गुप्ता, %निर्मला देवी आदि मौजूद रही। दुद्धी: सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी पर रविवार को मांगे पूरी न होने पर एएनएम ने प्रदर्शन की। धरना प्रदर्शन की वजह से रविवार को होने वाला टीकाकरण कार्य भी प्रभावित रहा। एएनएम ने बताया कि अधीक्षक को पत्र सौंपा गया था। लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। इस मौके पर चंद्रकांती, एलिजाबेथ, शोभा, लक्की, प्रमिला, पुष्पा व उर्मिला आदि मौजूद रहीं।