{"_id":"5f9af9488ebc3ec5f04314f6","slug":"angry-villagers-protest-due-to-lack-of-school-rejuvenation-sonbhadra-news-vns555508182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय कायाकल्प न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय कायाकल्प न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। विकास खंड बभनी के प्राथमिक विद्यालय जुर्रा और उच्च प्राथमिक विद्यालय जुर्रा का कायाकल्प होना था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण विद्यालयों का कायाकल्प नही हो सका। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधान, सचिव सहित विद्यालय के शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विकास खंड बभनी के प्राथमिक विद्यालय जुर्रा और उच्च प्राथमिक विद्यालय जुर्रा कायकल्प योजना के बावजूद टूटे फर्श और मूलभूत सुविधाओं का विद्यालय मे टोटा है। जुर्रा के ग्रामीण युवाओं ने बृहस्पतिवार को विभाग के खिलाफ लापरवाही व मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीण युवा राकेश कुमार, राजेश कुमार, मेहिलाल, करम सिह, रामनरेश, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, उमेश कुमार, मनोज कुमार, शिवसरन, शिवशंकर, देवेंद्र, परमानंद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विद्यालय कायाकल्प कराया जाए। ब्लॉक के सभी विद्यालयों पर पानी की टंकी व बिजली वायरिंग का काम कराया जा रहा लेकिन जुर्रा प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शासन के फरमान को ठेंगा दिखा कर विद्यालय कायाकल्प के मानकों की अनदेखी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।