फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry kotedars demonstrated due to non-lifting of grain

अनाज का उठान न होने से नाराज कोटेेदारों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jan 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Angry kotedars demonstrated due to non-lifting of grain
सरकारी राशन की दुकानों के लिए अनाज का उठान न होने से आक्रोशित कोटेदारों ने क्षेत्रीय विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोटेदारों ने कई माह से राशन समय से न मिलने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक खाद्यान्न का उठान कर लिया जाता है। पिछले कई माह से खाद्यान्न समय से नहीं मिल रहा है और राशन लेने के लिए उपभोक्ता दुकान का चक्कर काटते हैं। जनवरी में राशन लेने के लिए हाट शाखा पिपरवार पर जब कोटेदार पहुंचे तो वहां विपणन निरीक्षक से मुलाकात नहीं हुई। अपनी समस्या उन्हें लिखित रूप से अवगत कराने के लिए जब पहुंचे तो अधिकारी नहीं मिले। जीउत, काशीनाथ, अशोक सिंह, शंभू नाथ, सूर्यबली, अखिलेश कुमार सिंह, श्रीकांत, विनोद कुमार, कविता समेत कई कोटेदारों ने बताया कि समय से राशन उठान के लिए हॉट शाखा पर 30 से 40 की संख्या में प्रतिदिन क्षेत्र के कोटेदार पहुंचते हैं। यहां आने पर राशन की अनुपलब्धता बताई जाती है। ट्रैक्टर का खर्च व पूरे दिन का समय बेकार चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed