फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angered by father dirty act son pushed him hit his head with stone and died in sonbhadra

Sonbhadra: पिता की गंदी हरकत से नाराज बेटे ने दिया धक्का, पत्थर से टकराया सिर और हो गई मौत

Fri, 01 Sep 2023 01:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 01:38 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत दुगौलिया में पिता के अश्लील हरकतों से नाराज नाबालिग पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया। लाठी-डंडे से पिटाई भी की।  पत्थर से सिर टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Angered by father dirty act son pushed him hit his head with stone and died in sonbhadra
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र केग्राम पंचायत दुगौलिया में पिता के अश्लील हरकतों से नाराज नाबालिग पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया। डंडे से पिटाई भी की। पत्थर से सिर टकराने से पिता की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस ने नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुगौलिया निवासी जर्मनी बैगा के दो पुत्र हैं। जिनमें से बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र बाहर रहता है। उसकी पत्नी रक्षा बंधन पर अपने मायके गई थी। जहां गुरुवार शाम पार्टी आयोजित किया गया था। वहां जर्मनी बैगा भी पत्नी पार्वती और छोटे पुत्र के साथ गया था। भोजन के बाद देर शाम जर्मनी शराब के नशे में धुत्त हो गया।

विज्ञापन

रिश्तेदारों के सामने पत्नी से कर रहा था अश्लील हरकत

नशे की हालत जर्मनी रिश्तेदार और घरवालों  के सामने ही अपनी पत्नी पार्वती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पार्वती के विरोध करने के बाद भी वह नहीं माना। यह देख उसका छोटा पुत्र पिता को हटाने और समझाने लगा। नहीं मानने पर नाबालिग पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया। जर्मनी जमीन पर गिरा लेकिन उसका सिर पत्थर से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर चोट लगने की वजह से जर्मनी बैगा की रात में मौत हो गई। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह घरवालों ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ घोरावल अमित कुमार के नेतृत्व में शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के 17 वर्ष के नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया है। 

एएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने शुक्रवार सुबह दुगौलिया गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के हिरासत में लिए गये आरोपी पुत्र ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में आए दिन इस तरह की हरकत किया करते थे। इससे वह आजिज आ चुका था। एक बार फिर से ऐसी हरकत होने से उसने अपना आपा खो दिया। मृतक की पत्नी ने अपने पुत्र के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि मां के साथ गलत हरकत देख नाराज छोटे पुत्र ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed