{"_id":"614b6cd48ebc3e02dd1e8178","slug":"anger-erupted-over-the-arbitrariness-of-school-management-parents-demonstrated-sonbhadra-news-vns613137347","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर भड़का गुस्सा, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर भड़का गुस्सा, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मनमाना फीस वसूली और बच्चों को परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने बुधवार को सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। वे विद्यालय प्रबंधन से वार्ता करना चाहते थे, लेकिन विद्यालय बंद होने से की वजह से लौट गए।
प्रदर्शन में शामिल शशिकांत सिंह, सतीश पटनायक, अनुज कुमार शुक्ला, राजेश कुमार आदि ने आरोप लगाया कि स्कूल की ओर से महज 45 मिनट की ऑनलाइन क्लास और हफ्ते में तीन दिन की ऑफलाइन क्लास के लिए पूरी फीस ली जा रही है। आपदा समय में भी स्कूल ने कोई रियायत न देते हुए कंपोजिट एनुअल फीस के नाम पर सरकारी निर्देशों की अवहेलना कर शिक्षण शुल्क के अलावा क्रीड़ा, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, कंप्यूटर, डांस, परीक्षा, भवन अनुरक्षण आदि का शुल्क लिया जा रहा है। प्रवेश अग्रवाल, श्रीकांत सिंह, निशांत कुशवाहा, तौफीक खान, आशीष ने कहा कि सीबीएसई के मानकों को दरकिनार कर कक्षाओं में दाखिला लिया गया है। एनसीईआरटी की बजाय प्राइवेट पुस्तकें चलाई जा रही हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन में पूरन चंद, इंद्रजीत कुमार, संजय सिंह, दिनेश केशरी, सुदर्शन मित्तल, कृष्णकांत पांडेय, संजय सिंह आदि शामिल रहे।
ओबरा के सेक्रेट हार्ट स्कूल का मामला संज्ञान में आया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए के साथ संयुक्त रुप से मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी। ऐसी ही शिकायत अनपरा के एक स्कूल की भी थी। जल्द ही जांच पूरी कर आख्या डीएम को सौंपी जाएगी। -रविशंकर, डीआईओएस।