{"_id":"6400cd08a5b85e904b0ad1e9","slug":"anger-erupted-over-increasing-the-price-of-gas-cylinders-sonbhadra-news-c-20-1-86655-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई और कामर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि करने के विरोध में बृृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के बढौली चौक पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडरों को उठाकर बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की। केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्नीड़न करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के विरोध में सभी फैसले ले रही है। गरीबों को दो वक्त की रोटी भी ठीक ढंग से नसीब नहीं हो पा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई राघवेंद्र नारायण ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जो अपने प्रदेश में योजना लागू की है, मोदी सरकार को उससे सिख लेते हुए उसे लागू कर देशवासियों को राहत देना चहिए। होली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस मौके पर सरकार ने गैस मूल्य वृद्धि कर यह तय कर दिया है की यह उद्योगपतियों की हिमायती है।
जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य जितेन्द्र पासवान ने कहा की मोदी सरकार सभी फैसले अपने उद्योगपति मित्रों को ध्यान में रखकर ले रही है ,जो देशहित में नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से दीपू पांडेय, वंशीधर पांडेय, विजय सिंह पटेल, सुमित पाल, रमाशंकर पासवान, रामजी, सुनील कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।